Happy Birthday Juhi Chawla
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) जूही चावला (Juhi Chawla) का जन्म 13 नवंबर 1967 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता राजस्व सेवा के एक अधिकारी थे। जूही चावला एक्ट्रेस के साथ-साथ  एक फिल्म निर्माता और उद्यमी भी है। अभिनेत्री आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही है। जूही चावला साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी है। उन्होंने 1984 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में बेस्ट ड्रेस का भी पुरस्कार हासिल किया है। जूही चावला ने 1995 में उद्योगपति जय मेहता से शादी की। कपल को दो बच्चे जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता हैं।

    जूही चावला हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं। वो साल 1986 में रिलीज फिल्म ‘सल्तनत’ में एक ब्रीफ अपीयरेंस के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद साल 1988 में वो फिल्म ‘कयामत’ में अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वो अपने सफल अभिनय के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल की थी। जिसके बाद वो फिल्म ‘लुटेरे’, ‘आईना’, ‘डर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘3 दीवारें’, ‘गुलाब गैंग’ जैसी कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा जूही चावला कई पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी है। जिसमें ‘उधम सिंह’, ‘देस होया परदेस’, ‘वारिस शाह: इश्क दा वारिस’ और ‘सुखमनी – होप फॉर लाइफ’ फिल्म शामिल हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

    जूही चावला अपने पति जय मेहता और बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान के साथ इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ की सह-मालकिन हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ प्रोडक्शन कंपनी ड्रीमज अनलिमिटेड की सह-स्थापना की थी। जो अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। जिसके मालिक अब शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले साल 2000 में उनकी पहली फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ बनी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। जूही चावला टेलीविजन में भी काम कर चुकी हैं। वो डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के तीसरे सीजन में बतौर जज नजर आईं थीं।

    जूही चावला आखिरी बार ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘हश-हश’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आईं थीं। ये एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित वेब सीरीज थी। इस वेब सीरीज से उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज में उनके साथ आयशा जुल्का, सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। ये वेब सीरीज 22 सिंतबर 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।