आज है निर्देशक मेघना गुलजार का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) आज यानी 13 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1973 को मुंबई में हुआ था। मेघना गुलजार ने बॉलीवुड को बहुत सारी बेहतरीन फिल्में दी हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    मेघना गुलजार हिंदी सिनेमा के बेहतरीन लेखक गुलजार की बेटी हैं। उनकी मां बॉलीवुड अभिनेत्री राखी हैं। मेघना के जन्म के बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे। मेघना ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की। पढ़ाई पूरी करने के बाद मेघना ने  अपने करियर की शुरुआत एक अंग्रेजी अखबार के साथ की थी। लेकिन बाद में मेघना गुलजार ने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। 

    मेघना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत निर्देशक सईद मिर्जा को असिस्ट कर किया था। उसके बाद निर्देशक फिल्म मेकिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क चली गई थी। न्यूयॉर्क से वापस आने के बाद उन्होंने अपने पिता की फिल्म माचिस और हूतूतू में असिस्ट किया था। उसके बाद मेघना ने कई डॉक्यूमेंट्रीज और म्यूजिक एलबम बनाए। 

    साल 2002 में मेघना ने अपने निर्देशन की शुरुआत फिल्म ‘फिलहाल’ से की। इस फिल्म में तब्बू और सुष्मिता सेन लीड रोल में थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमल नहीं दिखा पाईं। इस के बाद निर्देशक ने साल 2015 में फिल्म ‘तलवार’ से कमबैक किया। मेघना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में उनकी पहचान मिली। उसके बाद 2018 में मेघना ने फिल्म राजी बनाई। इस फिल्म में  विक्की कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया। उसके बाद मेघना ने साल 2020 में फिल्म छपाक बनाई। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में थी।