आज है हरमन बावेजा का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी सुनी-अनसुनी बातें

    Loading

    मुंबई: अभिनेता हरमन बावेजा (Harman Baweja) आज यानी 13 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1980 को चंडीगढ़ में हुआ था। हरमन ने जब बॉलीवुड के दुनिया में कदम रखा था तब उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरीं थी। लेकिन धीरे धीरे गुमनाम हो गए। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ बातें। 

    हरमन बावेजा एक स्टार किड हैं। उनके पिता हैरी बावेजा हैं जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। लेकिन उनका बेटा बॉलीवुड में अपने कदम नहीं जमा पाया। हरमन ने अपने बॉलीवुड करियर में चार फिल्में की और ये चारों ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। हरमन ने साल 2008 में फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 

    इस के बाद साल 2009 में हरमन की दूसरी फिल्म विक्ट्री एक स्पोर्ट्स ड्रामा में नजर आए। यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आई। इसके हरमन एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ व्हॉट्स योर राशि में दिखाई दिए। उनकी यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। उसके बाद हरमन ने फिल्मों से ब्रेक ले लिए था। फिर उन्होंने 2014 में बड़े पर्दे पर फिल्म ढिश्कियाऊं से वापसी की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल, आयशा खन्ना और आदित्य पंचोली सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद वह बॉलीवुड की दुनिया से गुमनाम हो गए। 

    हरमन का लुक भी ऋतिक रोशन जैसा ही था। लोग उनकी ड्रेसिंग सीतले को काफी पसंद किया करते थे। हरमन ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि उनका और प्रियंका का रिश्ता क्यों नहीं चल सका था। उन्होंने कहा था- मेरे पास प्रियंका को देने के लिए समय नहीं था। मेरी दो फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं जिसकी वजह से तीसरी फिल्म को लेकर प्रेशर बहुत बढ़ गया था। मैं अपनी तीसरी फिल्म व्हॉट्स योर राशि पर फोकस कर रहा था।’