आज है विकास भल्ला का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: एक्टर विकास भल्ला (Vikas Bhalla) 24 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1972 को मुंबई में हुआ था। विकास बॉलीवुड के विलेन प्रेम चोपड़ा के दमाद है। विकास और प्रेम चोपड़ा की बेटी पुनिता दोनों ने एक दूसरे के साथ एक लंबे वक़्त तक डेटिंग किया था। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। आज दोनों के दो बच्चे है। 

    विकास ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की है। उन्होंने 11 साल की उम्र से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया है। विकास एक पार्श्व गायक हैं। विकास ने अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म सौदा से किया था, इस फिल्म में वह नीलम के अपोजिट नजर आये थे। विकास अब तक कई फिल्मों के साथ टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं, जिमसे तुम बिन, जाऊं कहांम करिश्मा, आदि शामिल हैं। विकास बतौर मुख्य लीड कई फिल्मों में म्यूजिक वीडियो और एल्बम में नजर आ चुके हैं। 

    विकास उतरन, शन्नो की शादी, तुम बिन जाऊं कहां जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अलबम ‘आवारा के साथ गायन की शुरुआत की। उन्होंने बेहद सफल फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सुपरहिट गीत ‘पो पो’ भी गाया था।

    एक अभिनेता और गायक होने के अलावा, भल्ला की एक प्रोडक्शन कंपनी, रैट रेस एंटरटेनमेंट है, जिसे 2008 में स्थापित किया गया था और इंडो वेस्ट फिल्म्स के निदेशक और सह-संस्थापक हैं। वह एक शिक्षाविद् भी हैं और अपनी पत्नी और मां के साथ बांद्रा में एक स्कूल चलाते हैं। 2015  में विकास ने बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा भी रह चुके है। लेकिन 3 वीक में ही आउट हो गए थे।