आज है वाल्टर डिज्नी का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कथानक लेखक, नेपथ्य वाचक, एनिमेटर, उद्यमी, मनोरंजन, अंतरराष्ट्रीय प्रतीक और समाजसेवक वाल्टर एलियास डिज्नी (Walt Disney) का आज यानी 5 दिसंबर को बिर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म शिकागो, इलिनोइस यूएस में हुआ था। वाल्टर डिज्नी बीसवीं शताब्दी के दौरान मनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    वाल्टर डिज्नी ने अपने भाई रॉय ओ डिज्नी के साथ मिल कर वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शन शुरू किया था। वाल्टर डिज्नी एक समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक बन गये। वाल्टर डिज्नी द्वारा स्थापित प्रोडक्शन को आज उनके नाम वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के नाम से जाना जाता है और इसका सालाना कारोबार आज लगभग 35 अरब अमेरिका डॉलर के बराबर का है। कैलिफोर्निया में शुरू की गई इस कंपनी का शुरुआती नाम था – डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो। जब कंपनी शुरू हुई तो वॉल्ट डिज्नी ने कई संकटों का सामना किया। खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। कार्टून बिक नहीं पाते थे।

    वाल्टर डिज्नी की किस्मत 1928 में बदली। डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म “प्लेन क्रेजी” की टेस्ट स्क्रीनिंग की। ये फिल्म चार्ल्स लिंडबर्ग की अटलांटिक के ऊपर से पहली उड़ान से प्रेरित थी। इस फिल्म में पहली बार मिकी माउस लोगों के सामने आया। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उनकी ये फिल्म दो हफ्ते तक थिएटर में चली थी। इस फिल्म ने 1 हजार डॉलर की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद डिज्नी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    डिज्नी को सबसे ज्यादा मिकी माउस के किरदार को कहानी के रूप में लाने के लिए भी सफलता मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉल्ट अपने स्टूडियो में बैठे थे, तभी उनके टेबल पर एक चूहा चढ़ गया था। चूहे की उछलकूद देखकर ही वॉल्ट को मिकी माउस का आइडिया आया था। डिज़्नी का निधन वर्ष 1966 में अपना 65वां जन्मदिन मनाने के 10 दिन के बाद हो गया था।