टॉम फेल्टन ने ‘हैरी-पॉटर’ अदाकारा एम्मा वॉटसन संग अपने रिलेशनशिप पर किया था बड़ा खुलासा, फैंस हो गए थे निराश

    Loading

    Tom Felton big disclosure on his relationship with ‘Harry Potter’ actress Emma Watson, fans were disappointed: हॉलीवुड अभिनेता टॉम फेल्टन (Tom Felton) आज अपना जन्मदिन मना रहे है। इनका जन्म 22 सितंबर 1987 को यूनाइटेड किंगडम में हुआ। टॉम फेल्टन को सुपरहिट फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ में निभाई गई अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में वह ड्रेको मालफॉय के किरदार में दिखाई दिए थे। टॉम सिर्फ अभिनेता के तौर पर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करते बल्कि एक संगीतकार के तौर पर भी वह अपनी अलग जगह बनाने में कामियाब हुए है। अभिनेता टॉम फेल्टन के जन्मदिन पर एम्मा वॉटसन (Emma Watson) के साथ उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल, इन दिनों टॉम अभिनेत्री एम्मा वॉटसन को डेट कर रहे है। इनके रिलेशनशिप की खबर मीडिया में आने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई थी। 

    बता दें, टॉम फेल्टन और एम्मा वॉटसन ने अभी तक खूब अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन मीडिया में दोनों के डेटिंग की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। हैरी पॉटर को-स्टार इवान्ना लिंच ने हाल ही में दोनों के फिल्म के सेट पर एक-दूसरे पर क्रश होने की बात कही थी। इसके बाद मीडिया में इन दिनों के अफेयर की खबरों को हवा मिल गई। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by tom felton fan account ♡ (@lovelyfeltonn)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by emma watson🔵 (@emmawatson.ex)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Lean G. Bahala (@lean_slytherin)

     

    एम्मा वॉटसन के बारे में बात करते हुए टॉम फेल्टन ने कहा था कि सुपरहिट फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ शूटिंग खत्म होने के बाद भी हम दोनों एक दूसरे के संपर्क में है। हम एक दूसरे के दोस्त है और एक दूसरे की इज्जत करते हैं।