Apharan Season 2 Trailer Release
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : ‘अपहरण’ (Apharan) वेब सीरीज (Web Series) को दर्शकों (Audience) ने खूब पसंद किया था। दर्शकों ने इसके दुसरे सीजन (Second Season) की मांग की थी। जिसको ध्यान में रखते हुए निर्माता (Maker) ने इसके दुसरे सीजन को रिलीज (Release) करने का निर्णय किया था। फैंस इस सीरीज के दुसरे सीजन के रिलीज होने का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। अभिनेता (Actor) अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) ने इस सीरीज से जुड़ी एक खुश खबर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    अपहरण सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसकी जानकारी खुद अरुणोदय सिंह ने दिया है। उन्होंने इस नए सीजन के ट्रेलर को अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दमदार सीन के साथ सीरीज 18 मार्च से रिलीज होगी और साथ ही यह भी बताया गया है, की ये आगामी बहुप्रतीक्षित सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म वूट सेलेक्ट पर स्ट्रीम होगी। इस सीजन में भी अभिनेता अरुणोदय सिंह ने अपनी वापसी की है। इस सीजन में वो उत्तराखंड पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। जिसमें वो एक खास मिशन पर नजर आएंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arunoday Singh (@sufisoul)

    पोस्ट वीडियो में देखा जा सकता है, की अभिनेता एक व्यक्ति का पीछा करते दिखाई देते है। व्यक्ति उनके पकड़ में ही आने वाला था, की एक शूटर ने उन्हें शूट कर दिया बाद में हॉस्पिटल का भी सीन दिखाया गया है। संतोष सिंह द्वारा निर्देशित अपहरण सीजन 2 की कहानी सिद्धार्थ सेन गुप्ता, अनाहत मेनन और उमेश पडालकर ने लिखा है। इस सीजन में अरुणोदय सिंह के साथ सानंद वर्मा, स्नेहिल दीक्षित मेहरा और निधि सिंह दिखाई देंगे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arunoday Singh (@sufisoul)

    गौरतलब है की सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2018 में ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुआ था। इस सीजन में अरुणोदय सिंह, माही गिल, सानंद वर्मा, निधि सिंह और वरुण बडोला अपने मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे।