ऐसे शुरू हुई थी अदाकारा सनाया ईरानी और मोहित सहगल की लव स्टोरी

    Loading

    TV cutest couple Sanaya Irani and Mohit Sehgal’s adorable love story: टीवी का पॉपुलर शो ‘लेफ्ट राईट लेफ्ट’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सनाया ईरानी (Sanaya Irani) आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 17 सितंबर 1983 को मुंबई में हुआ था। अदाकारा इन दिनों भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के करीब रहने के कई मौका नहीं छोड़ती हैं। सनाया ईरानी अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासी चर्चा में रहती है। अभिनेत्री ने अपने से 2 साल छोटे मोहित सहगल से शादी की है। मोहित पेशे से एक एक्टर है। 

    सनाया ईरानी और मोहित सहगल की लव स्टोरी ‘मिले जब हम तुम’ टीवी शो के सेट से शुरू हुई थी। एक दूसरे के अच्छे दोस्त बनने के बाद सनाया और मोहित को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद साल 2016 में इन दोनों ने अपना रिश्ता आधिकारिक कर दिया। यह दोनों तकरीबन सात सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे फिर जा कर दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला लिया। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गई थी। यहीं वजह है कि दोनों नच बलिए में एक साथ ठुमके लगाते दिखाई दिए थे।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sanaya Irani (@sanayairani)

    सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने एक दूसरे से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की थी। इन दिनों की शादी में कई टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की गई थी।