Photo- Instagram
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) किसी के नाम की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। एक्ट्रेस न केवल बॉलीवुड (Bollywood) बल्कि हॉलीवुड (Hollywood) में भी अपना नाम बनाई है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित भी किया है। दर्शक भी अभिनेत्री को खूब प्यार देते है। उर्वशी रौतेला हमेशा से राजशाही जीवन बिताई है।

    वह हमेशा अपने पहनावे से अपने दर्शकों को लुभाती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में अभिनेत्री अरब के एक फैशन वीक में भाग ली है। जिसमें वह 40 करोड़ रुपए का गोल्डन गाउन पहने अरब के फैशन वीक के मंच पर चलती नजर आई। उनका ये रूप काफी अच्छा था। वह इस ड्रेस में एक परी दिखाई दे रही थी। उर्वशी रौतेला गाउन के ऊपर गोल्डन रॉब पहने नजर आई। उनका रॉब काफी लंबा था, जिसके कारण वह जमीन को छु रहा था। अभिनेत्री अपने सिर पर हेडगियर भी पहने नजर आई। जो प्योर गोल्ड और डायमंड का बना हुआ था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

    मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते दिखाई दी थी

    उनके इस पुरे पोशाक को फर्ने वन अमाटो ने बनाया था। जो फेमस डिजाइनरों में से एक है, ये बेयॉन्से और जेनिफर लोपेज जैसे बड़े हस्तियों के लुक को तैयार करते है। अभिनेत्री ने अपने चेहरे पर मेकअप किया है। वह अपनी आंखों पर शिमर आईशैडो के साथ आईलाइनर भी लगाए नजर आ रही है। अभिनेत्री के इस नए रूप को देख उनके फैंस उनके दिवाने हो गए है। वहीं ग्रेमी विजेता ब्लैक-आइड पीज ने उर्वशी रौतेला के रैप वॉक की प्रसंशा की। उर्वशी रौतेला इससे पहले मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते दिखाई दी थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

    तीन फिल्मों पर कॉन्ट्रैक्ट साईन कर चुकी है

    इसके साथ ही अभिनेत्री को अरब के सुपरस्टार मोहम्मद रमादान के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय गाना ‘वर्साचे बेबी’ के लिए भी उनकी प्रसंशा की गई थी। उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ  मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके साथ एक्ट्रेस द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ और ‘थिरुट्टू पायले 2’ का हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री  सरवना के साथ 200 करोड़ के बजट फिल्म “द लीजेंड” के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी। अभिनेत्री जियो स्टूडियो और टी-सीरिज के साथ तीन फिल्मों पर कॉन्ट्रैक्ट साईन कर चुकी है।