उर्वशी रौतेला बन गई हैं जादूगर, खीरा को हवा में लटका कर दिखाया जादू, देखें Video

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हमेशा अपनी स्टाइल के वजह से सुर्खियों में रहता है। उर्वशी हमेशा अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती है। उर्वशी सोशल मीडिया बहुत एक्टिव रहती है। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

    उर्वशी के चाहने वालो की कमी नहीं है। ऐसे में अब हाल ही में उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी हैं। फैंस को उर्वशी का यह फनी अंदाज बहुत पसंद आ रहा हैं। 

    दरअसल उर्वशी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में एक खीरा हवा में लटक दिख रहा है। वीडियो में पहले तो उर्वशी ने खीरे को हाथ में पकड़ के रखा हुआ हैं। लेकिन फिर अचानक से छोड़ देती हैं। फिर भी खीरा गिरता नहीं है और हवा में लटका रहता है। ऐसे में उर्वशी तिरछा घूमती हैं तब पता चलता हैं कि  उन्होंने मुंह में एक कांटा चम्मच पकड़ा हुआ और उसे ही खीरे में फंसाया हुआ है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

    उर्वशी ने वीडियो सहरे करते हुआ लिखा- ‘अगर मैं एक सब्जी होती, तो क्यूट खीरा होती।’ उर्वशी ने हैशटैग के साथ मैजिशियन उर्वशी भी लिखा है। उर्वशी के फैंस को उनका यह अंदाज़ बहुत पसंद आ रहा है। तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- ‘मैं देख सकता हूं आप कहां जा रही हो?, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- बस यही मिला वीडियो बनाने को। तो एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘बाद में ये काम भी आएगा।’ तो किसी ने लिखा- ‘ये किस लाइन में आ गए आप।’