Urvashi Rautela
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपने अच्छे कामों (Good Deeds) को लेकर सुर्खियों  में रहती है। वैसे तो अभिनेत्री अब तक अपने हुनर (Skills) के लिए कई अवार्ड (Award) और उपनाम (Nicknames) हासिल कर चुकी है, लेकिन अभिनेत्री ने इस बार फिल्म दुनिया से कुछ हट कर फैसला किया है। तो आइए जानते है की अभिनेत्री ने किस विषय पर बड़ा फैसला लिया है।

    उर्वशी रौतेला ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अदाकारा ग्रीन ऑउटफिट ड्रेस पहने और अपने सिर पर स्टाइलिश सनग्लास लगाए दिखाई दे रही है। पोस्ट वीडियो के अनुसार वो किसी गार्डेन या जंगल में है। जहां अभिनेत्री एक पौधे को लगाती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्होंने उस पौधे के साथ अपने नाम का एक हार्ट शेप का बोर्ड भी लगाया है। जिसमें उन्होंने डेट भी लिखा है। बोर्ड में 25 फरवरी 2022 तारीख लिखा हुआ है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

    अदाकारा अपनी आंखें बंद करके उस बोर्ड को धीरे-धीरे  जमीन में गाड़ रही है। वीडियो देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अभिनेत्री इस पौधे को मंत्रों के साथ लगाई है। उर्वशी रौतेला ने अपने कैप्शन में लिखा ‘आइए हम सभी अपने जन्मदिन पर अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए 100 पेड़ लगाने का संकल्प लें। पेड़ लगाने से पृथ्वी को वनों की कटाई से बचाने में मदद मिल सकती है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

    गौरतलब है की उर्वशी रौतेला ने बीते 25 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जिसपर उन्होंने इतना बड़ा निर्णय लिया है। उनके इस नेक काम से उनके प्रशंसक काफी खुश है और उनकी तारीफें कर रहे है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी छुट्टियां मनाने मालदीव गई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरें पोस्ट कर दी है।