वरुण धवन की फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ इस तारीख को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Loading

    मुंबई: वरुण धवन (Varun Dhawan) , कियारा आडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जैसे दिग्गज कलाकारों की टीम को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक है। फिल्म की घोषणा से ही दर्शक फिल्म के रिलीज का  बेसब्री से इंतजार करते दिख रहे है।

    फिल्म निर्माता और कलाकारों ने आज अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फैमिली एंटरटेनर का यह पैकेज दर्शकों के लिए 24 जून 2022  को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से  तैयार है।

    वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद इस फिल्म का मोशन वीडियो शेयर किया है। वरुण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘परिवार ही सब कुछ है। इसिलिए ‘जुग जुग जीयो’ 24 जून, 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में आ रहा हूं।

     फिल्म इंडस्ट्री की इस रोमांचक कलाकारों की टुकड़ी को एकसाथ देखना किसी जश्न से कम नहीं होगा। सुपरहिट फिल्म गुड न्यूज के बाद ,निर्देशक राज मेहता जुग जुग जीयो के साथ फिर एक बार पारिवारिक मनोरंजन लेकर आ रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    वायाकॉम 18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन प्रस्तुत, धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म, राज मेहता निर्देशित, नीतू कपूर, अनिल कपूर , वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत जुग जुग जीयो यह फिल्म २४ जून २०२२ को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में होगी रिलीज।