Vidyut Jamwal
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के फिटनेस (Fitness) किंग (King) विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) इस वक्त अपने आगामी (Upcoming) जासूसी (Spy) थ्रिलर फिल्म (Thriller Film) ‘आईबी 71’ (IB71) की शूटिंग (Shooting) में व्यस्त (Busy) है। वो अपने इस अभिनीत फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में कर रहे है। फिल्म निर्माता संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्टर इंटेलिजेंस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

    हालांकि, अभिनेता का वर्क शेड्यूल काफी बिजी है। जिसके चलते वो अपने कई दोस्तों और फैमिली मेंबर से काफी लंबे समय से नहीं मिल सके है। एक्टर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जम्मू जाएंगे और वो वहां से 7 मार्च को कोर्ट पालीवाल पहुंचेंगे। जहां वो अपने दोस्तों और परिवार के कुछ सदस्यों से मिलेंगे। वो जम्मू खासकर इसी वजह से जा रहे है। इतना ही नहीं अभिनेता ने तो अपने प्रशंसकों को भी उनसे मिलने के लिए ओपन इनविटेशन दे दिया है। अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपना एक वीडियो जारी किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी की वो इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘आईबी 71’ की शूटिंग में बिजी है। जिसके चलते वो कई दोस्तों और करीबी परिवार वालों से काफी लंबे समय से नहीं मिले है। जिसके लिए वो 7 मार्च को जम्मू जा रहे है। वो वहां से कोर्ट पालीवाल भी जाएंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों को भी इनवाइट किया है। उन्होंने अपने वीडियो के जरिए कहा की जो भी उनसे मिलना चाहते है। वो उनसे 7 मार्च को कोर्ट पालीवाल में मिल सकते है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    विद्युत जामवाल बहुत जल्द एक रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। 14 मार्च से डिस्कवरी चैनल पर उनका ये शो ‘इंडियाज अल्टीमेट वारियर’ स्ट्रीम होगा। जिसमें 16 योद्धा दिखाई देंगे। ये शो मार्शल आर्ट पर आधारित एक खतरनाक शो है। इस शो का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है।