The Punjaabban Song
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) एक्टर (Actor) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की अभिनीत (Starring) फिल्म (Movie) ‘लाइगर’ (Liger) बहुत जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी अपने मुख्य किरदार में है। विजय देवरकोंडा इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है, लेकिन उससे पहले उनका एक वीडियो प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

    अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की अभिनीत फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘द पंजाबन सांग’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे है। इस डांस में उनका साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे दे रही है। उनका ये डांस उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। इससे पहले वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

    जिसमें वो अपने पिता डेविड धवन के साथ इस गाने पर हुक स्टेप करते नजर आए थे। उन्होंने अपने इस डांस पर अपने कुछ दोस्तों को चैलेंज भी किया है। जिसमें ‘जुग जुग जियो’ की टीम और अनन्या पांडे शामिल है। विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड में एंट्री देखने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उनकी फिल्म ‘लाइगर’ इसी साल 25 अगस्त को हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।