Vikram Gokhale Health Update
Photo - @ANI Twitter

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) एक्टर (Actor) विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) के हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अभिनेता के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे से उनकी कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है। उनके शरीर के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया है। विक्रम गोखले का इलाज 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टर्स उनका खास ख्याल रख रहे हैं। वो उनके सेहत में सुधार लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

    ANI के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार विक्रम गोखले की पत्नी वृषाली गोखले ने उनके सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे से विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनपर उम्मीद के मुताबिक इलाज का असर नहीं दिखाई दे रहा है। उनके कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया है। फैंस लगातार विक्रम गोखले के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    बता दें कि विक्रम गोखले अब तक बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं वो कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। विक्रम गोखले आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी भी अपने अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट वेब सीरीज ‘म्बेडकर- द लीजेंड’ है।