vilas-raj-aka-kans-mama-in-shri-krishna-and-lavanasur-in-ramayan

रामानंद सागर के श्री कृष्णा में कंस मामा के किरदार में विलास राज नजर आ रहे है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में दूरदर्शन ने लोगो के मनोरंजन के लिए रामानंद सागर की रामायण और उत्तर रामायण दिखाना शुरू किया था। हालांकि अब यह दोनों शो बंद हो गए है। इनके जगह अब रामानंद सागर का ही शो ‘श्रीकृष्णा’ शुरू हो गया है।जब से दूरदर्शन पर पुराने शो दिखाना शुरू हुआ है तब से यह शो और इसके कलाकारों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

रामायण की तरह श्रीकृष्णा के कलाकारों की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। श्री कृष्णा में राधा-कृष्णा के अलावा कंस का भी अहम् किरदार है। रामानंद सागर के श्री कृष्णा में कंस मामा के किरदार में विलास राज नजर आ रहे है। सोशल मीडिया पर मामा कंस यानि विलास राज के एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।

बता दे कि श्रीकृष्णा में कंस के किरदार में नजर आने वाले विलास राज ‘रामायण’ में भी नजर आ चुके है। रामायण में विलाज राज लवणासुर के किरदार में नजर आए थे। हालांकि विलास राज अब इस दुनिया में नही है। लेकिन, दर्शक उनके एक्टिंग की काफी तरफ कर रहे है। विलास राज ने कई हिंदी के अलावा मराठी शो में भी काम किया है। उनमे विक्रम और बेताल, ब्योमकेश बख्शी, रामायण, अनहोनी, अलिफ लैला, महाबली हनुमान जैसे शोज है।