The Vaccine War
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्देशक (Film Director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अगली फिल्म का इंतजार फैंस को बड़ी ही बेसब्री से था। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की सफलता ने सभी को हैरान करके रख दिया था। कम बजट में तैयार हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन की थी। विवेक अग्निहोत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जहां वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर हिंट देते रहते हैं। बीते 8 नवंबर को विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया था।

    जिसमें उन्होंने फैंस से फिल्म के टाइटल के बारे में पूछा था। बता दें कि उनकी अगली के पोस्टर में फिल्म के बीच का नाम गायब था। उन्होंने पोस्टर के जरिए हिंट देते हुए फिल्म का पहला और आखिरी वर्ड ‘The _War’ शेयर किया था। जिसपर यूजर्स ने अलग-अलग जवाब दिया था। वहीं आज विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के टाइटल के साथ-साथ फर्स्ट लुक भी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें कोरोना वैक्सीन की बॉटल नजर आ रही है। जिसपर फिल्म का नाम ‘द वैक्सीन वॉर’ लिखा है। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को उनकी पत्नी पल्लवी जोशी प्रोड्यूस कर रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)

    फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साल 2023 में 11 भाषाओं में रिलीज होगी। जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मराठी, गुजराती और भोजपुरी भाषा भी शामिल होगी। विवेक अग्निहोत्री ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘घोषणा: पेश है ‘द वैक्सीन वॉर’ – एक ऐसे युद्ध की अविश्वसनीय सच्ची कहानी जिसे आप नहीं जानते थे कि भारत लड़े हैं। और अपने विज्ञान, साहस और महान भारतीय मूल्यों से जीता। यह स्वतंत्रता दिवस, 2023 पर रिलीज होगी। 11 भाषाओं में।’ रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग 10 दिसंबर से लखनऊ में शुरू होगी। जहां फिल्म की पूरी शूटिंग होगी। जिसका 40 दिन का शेड्यूल होगा।