Rishi Kapoor
File Pic

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड अभिनेते ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का जन्मदिन। ऋषि कपूर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में बसी हुई हैं। ऋषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ। ऋषि कपूर को प्यार से लोग चिंटू बुलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 

    ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई में हुआ था। अकसर अपने ट्वीट्स को लेकर कंट्रोवर्सी में रहने वाले ऋषि आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़े कुछ खास और दिलचस्प बातें। 

    ऋषि कपूर ने नीतू सिंह (Neetu Kapoor) की दोस्ती 1974 में फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई। ऋषि कपूर, नीतू कपूर को काफी इरिटेट किया करते थे। ऐसे में सेट पर दोनों के बीच काफी नोक-झोंक हुआ करती थी। लेकिन कुछ वक़्त बात ये नोक-झोंक प्यार में बदल गई।

    यश चोपड़ा फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपोजिट नीतू सिंह को कास्ट किया गया था। कहा जाता है इसी फिल्म के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ। जो कि बाद में कई फिल्मों में देखने को मिला। दोनों की उस जमाने में किशोरों को बहुत पसंद थी और शायद यही वजह है कि वो इतनी हिट हुई। 

    गौरतलब है कि दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान के भी थी। इस दौरान राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के शादी के दिन एक मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल शादी के दिन नीतू कपूर ने अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गए थे और ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए। ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले ही चक्कर आ रहे थे।

    आपको बता दें प्रेम रोग, चांदनी, दामिनी, मुल्क और 102 नॉटऑउट जैसी कई शानादर फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘द बॉडी’ थी, जो पिछले साल रिलीज हुई।