shatrughan-sinha-
File Photo

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मी दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसे दर्शकों ने खलनायक और नायक दोनों भूमिकाओं में बेहद पसंद किया। साथ ही इन्हें बॉलीवुड के शॉटगन की उपाधि से नवाज़ा गया। शत्रुघ्न सिन्हा फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली है। एक्टर अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर है। वह अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अब एक्टर ने लगातार बढ़ते पेट्रोल के दाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पेट्रोल की तुलना बियर से की है। 

    शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘सालों के बाद अब बियर का दाम पेट्रोल से सकता हो गया है। अब नया स्लोगन होगा- बस पीओ और ड्राइव मत करो।’ ऐसे में अब एक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    एक्टर के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- ‘चरस अफीम तो और भी सस्ता है, इस लिए बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्री उसी को लेते है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा- सर बियर पीकर गाड़ी की ज़रूरत नहीं। अपनी 11 नम्बर की बस ही बहुत है।’

    गौरतलब है कि देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रह है। ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे है। वहीं उन्हें इस ट्वीट पर लोगों ड्रग्स केस को भी याद किया।