अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्प: द राइज’ की ओटीटी रिलीज के लिए करना होगा और इंतजार, जानें डिटेल्स

    Loading

    मुंबई : एक्शन (Action), ड्रामा (Drama), डांस (Dance) या कॉमेडी (Comedy) कहें, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) टैलेंट का पिटारा है। ऐसा ही एक उदाहरण उनके द्वारा नवीनतम ब्लॉकबस्टर हिट ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) में देखने को मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देशभर में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। मुख्य भूमिका में अल्लू अर्जुन अपने शक्तिशाली डायलॉग और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना रहे है। जिसने निर्माताओं को एमाज़ॉन प्राइम वीडियो को हिंदी डब वर्शन की रिलीज को स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित किया है।

    अभिनेता को अपने किरदार और परफॉर्मेंस के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म के मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में डब वर्शन है। अल्लू अर्जुन एक मेगा स्टार हैं और पूरे देश में लोकप्रिय है। अल्लू अर्जुन का विशाल फैनडम अब हिंदी भाषी राज्यों में भी अपनी जगह बना रहा है, जिसके कारण निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी वर्शन की रिलीज की तारीख बदल दी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

    फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है

    एक सूत्र ने बताया, “यह देखते हुए कि हिंदी वर्शन पहले ही 80 करोड़ रुपए को पार कर चुका है और अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता को देखते हुए, ‘पुष्पा: द राइज’ के निर्माताओं ने एमाज़ॉन प्राइम वीडियो से अपने प्लेटफॉर्म पर वास्तविक रिलीज के एक सप्ताह के बाद हिंदी-डब वर्शन की तारीख को स्थानांतरित करने का अनुरोध करने का फैसला किया है।” मेगास्टार की लोकप्रियता को देखते हुए यह हिंदी बाजार में किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म का सबसे बड़ा डेब्यू है। फिल्म को सिनेमाघरों में 17 दिसंबर, 2021 में रिलीज किया गया था। जबकि, हिंदी वर्शन की स्ट्रीमिंग 14 जनवरी 2022 से शुरू होगी। ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।