Jubin Nautiyal
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : सिंगर (Singer) जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) किसी नाम के मोहताज नहीं है। उन्होंने हर किसी पर अपने आवाज (Voice) का जादू (Magic) चलाया है। उनके फैंस उनके गानों (Songs) के दीवाने (Crazy) है। वहीं सिंगर से जुड़ी एक खुशी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस वक्त सितारों की दुनिया में शादी का सीजन चल रहा है। वहीं अब सिंगर भी बॉलीवुड फिल्म ‘कबीर सिंह’ की फेमस अभिनेत्री निकिता दत्ता के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे है। सिंगर और अभिनेत्री एक दुसरे के साथ अपोजिट में काम कर चुके है।

    इनके शादी के खबरों पर सच का मोहर तब लगा जब इनको कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। जिससे इस बात का खुलासा हुआ की ये एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। ये अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और आए दिन अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते है। गौर करने वाली बात यह है की इनके पोस्ट पर ये एक दुसरे को लाइक करने से नहीं चुकते है। यहां तक की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते है। अभी हाल ही में निकिता दत्ता ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nikita Dutta 🦄 (@nikifying)

    पोस्ट तस्वीर में जुबिन नौटियाल नजर आए थे। जो पहाड़ों के बीच में बैठे हुए दिखाई दिए थे। निकिता दत्ता ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने अपनी थोड़ी आत्मा पहाड़ों में भी छोड़ी है’ जिसपर जुबिन नौटियाल ने तुरंत जवाब देते हुए लिखा, ‘आप अपना दिल यहां मत भूलना’ उनके इस जवाब से एक दुसरे को डेटिंग की खबर को जोर मिल गया। उनके इस पोस्ट पर उनके एक फैंस ने लिखा की आप दोनों एक दुसरे के लिए ही बने हो। फैंस का मानना है की ये जल्द ही एक-दुसरे के साथ ट्रेडिशनल वेडिंग कर सकते है।  

    Jubin Nautiyal

    जुबिन नौटियाल अब तक कई रोमांटिक गानों को गा चुके है। जिसमें ‘बेदर्दी से प्यार का’, ‘तुम ही आना’, ‘मेरी जिंदगी है तू’, ‘बरसात की धून’, ‘दिल गलती कर बैठा है’, ‘ओ आसमान वाले’, ‘मेरी आशिकी’ जैसे कई गाने शामिल है।