Sandeep Singh Death Threat
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्माता (Filmmaker) संदीप सिंह (Sandeep Singh) को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें फेसबुक पर मिली है। संदीप सिंह को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह जान से मारने की बात लिखी गई है। जिसके बाद संदीप सिंह ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस को दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के अनुसार संदीप सिंह को सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं संदीप सिंह की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। संदीप सिंह इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माण में व्यस्त चल रहे है।

    गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की तरह जान से मारने की धमकी कई बड़ी हस्तियों को दी जा चुकी है। बीते 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के द्वारा दिनदहाड़े सरेआम सड़क पर कर दिया गया था। इस घटना में कुछ अज्ञात लोगों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस गोलीबारी में उन पर कुल 30 राउंड गोलियां चलाई गई थी। इस गोलीबारी में सिद्धू मूसेवाला के दोस्त भी घायल हुए थे।

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ ही दिन बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी सिद्धू मूसेवाला की तरह जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान को ये धमकी एक लेटर के जरिए मिला था। जो उनके पिता सलीम खान को सुबह मॉर्निंग वाक के दौरान पार्क में मिला था। जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।