Woman got emotional after seeing the actor Arun Govil, who played the role of Ram, lay down holding her feet at the airport
Photo - Twitter/@AskAnshul

    Loading

    मुंबई : रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) जब 1987 में हर रविवार को टीवी पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस सीरियल ने दर्शकों के मन-मस्तिष्क में जो जगह बनाया उसकी जगह आज तक कोई दूसरा सीरियल ने नहीं ले पाया। रामानंद सागर की रामायण में चाहे श्रीराम (Shree Ram) के किरदार में अरूण गोविल (Arun Govil) हों या फिर माता सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया  (Dipika Chikhalia) उन्हें आज भी लोग उसी नजर से लोग देखते हैं। यूं कहें इस सीरियल की लोकप्रियता ने इसके पात्रों को भी अमर कर दिया तो गलत नहीं होगा। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जायेंगी।

    दरअसल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर पहुंचे थे। वहां एअरपोर्ट पर जब एक महिला ने उन्हें देखा तो वो महिला  भावविभोर हो गई। उसे ऐसा लगा जैसे उसने भगवान श्री राम को देख लिया हो, फिर क्या महिला अरुण गोविल के पैरों में जाकर दंडवत हो गई। महिला इतनी भावुक हुई थी कि उसकी आंखो में ख़ुशी के आंसू भर गए थे।

    वहीं, महिला से अरुण गोविल लगातार अपने कदमों में से उठने का अनुरोध करते रहे। इसके बाद उन्होंने महिला को सम्मान पूर्वक उठने को कहा और उसके साथ एक तस्वीर खिंचवाई। गौरतबल है कि अरुण गोविल ने कपिल शर्मा की शो में बताया था कि एक बार मद्रास में शूटिंग के दौरान जब फुर्सत के पल में वो सिगरेट पी रहे थे। उसी दौरान उनका एक फैन उनसे मिलने पहुंच गया और उन्हें सिगरेट पिता देखकर अपनी भाषा में कुछ कहने लगा। जिसके बाद अरुण गोविल ने किसी दूसरे शख्स को बुलाया और कहा कि ये क्या कह रहे हैं।

    शख्स ने बताया कि ये बोल रहे हैं हम आपको भगवान श्री राम मानते हैं और आप सिगरेट पी रहे हैं। उसने अपनी नाराजगी उनसे जताई। जिसके बाद अरुण ने बताया कि उसके बाद से आज तक उन्होंने फिर सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया। उन्होंने कहा इस किरदार को निभाने के बाद उन्हें कई ऐसी चीजों को छोड़ना पड़ा जिससे किसी कि भावना आहात हो।