‘पठान’ रिलीज से पहले ‘यश राज फिल्म्स’ को लगा बड़ा झटका, इन दो अभिनेताओं ने छोड़ा साथ

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड में ‘टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ (Talent Management Agency) नाम की संस्था काम कर रही है। यह संस्था देश के विभिन्न शहरों में बेस्ट एक्टर को अभिनय के अवसर प्रदान करती है। इसके बाद उनके साथ कुछ प्रोजेक्ट साइन करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर निर्माता का ऐसा स्वतंत्र संगठन होता है। उनमें से सबसे पॉपुलर यशराज फिल्म्स है। पिछले कुछ सालों में इस संस्था ने अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर, रणवीर सिंह (Ranveer Singh), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जैसे कई कलाकारों को अभिनय का मौका दिया और उनके साथ फिल्में बनाई। इसी बीच अब इस संस्था से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने यशराज की  ‘टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ को छोड़ दिया है। इन दोनों कलाकारों को यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया था। इसी दौरान यशराज फिल्म्स ने कलाकारों के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस मझौते के अनुसार, ये दोनों कलाकार यशराज फिल्म्स के साथ फिल्में करेंगे, उन्हें किसी अन्य निर्माता के साथ काम करने के लिए यश राज से औपचारिक अनुमति लेनी होगी। इसी बीच अब यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा दोनों अब यशराज फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 

    ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही रणवीर और परिणीति का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया हो, लेकिन यशराज फिल्म्स ने साफ किया है कि ‘यश राज फिल्म्स’ उनका घर है और उनके लिए इस घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।’ बता दें,  ‘यश राज’ की फिल्म ‘पठान’ से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में लीड रोल में  शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम (John Abraham) दिखाई देंगे। ‘पठान’ (Pathaan) अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी।