चश्मे से नाक पर पड़े हैं निशान? ऐसे करें दूर, जानें घरेलू नुस्खे

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आज हर उम्र के लोगों को चश्मा लगा है। ऐसे में लगातार चश्मा लगाने से नाक की स्किन पर दबाव पड़ता है। जब चश्मा उतारते हैं तो स्किन पर दबाव के कारण पड़े निशान से चेहरा खराब दिखाई देता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस निशान को दूर कर करने के घरेलू उपाय…

    • एक चम्मच नींबू (lemon) के रस में एक चम्मच पानी मिलाकर रूई की मदद से चश्मे से पड़े निशान पर लगाएं। इस रस को 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। रोजाना इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दाग साफ हो जाएंगे।
    • नाक पर पड़े चश्मे के निशान को हटाने के लिए शहद (honey) काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए शहद को निशान वाली जगह पर दिन में 2 या 3 बार हल्के हाथों से रगड़ें। फिर ताजे पानी से इसे साफ कर लें। एक हफ्ते तक लगातार इसे लगाने से निशान कम होने लगेंगे।
    • एलोवेरा (Aloe Vera Gel) जेल को नाक के आसपास पड़े निशान पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन लगातार करने से निशान जल्द ही दूर हो जाएंगे। 
    • खीरे के टुकड़े से (Cucumber) चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। नाक पर जहां निशान हो वहां खीरे के टुकड़े से रगड़ें। ऐसा करने से जल्द ही सारे निशान साफ हो जाएंगे।
    • टमाटर को काट कर एक स्लाइस नाक पर पड़े निशान पर रगड़ें। आप चाहें तो इसे मिक्सी में डालकर पेस्ट भी बना सकती हैं। इसे 5 मिनट लगाने के बाद पानी से साफ कर लें। कुछ दिन लगातार इसे लगाने से निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे।