क्रिसमस पार्टी में दिखना है सबसे अलग तो फॉलो करें यह टिप्स

Loading

दिसंबर (December) का महीना क्रिसमस (Christmas) के लिए जाना जाता है। यह त्यौहार (Festival) लोगों का मनपसंद (Favourite) भी है। इस दिन के लिए लोग बहुत सी शॉपिंग (Shopping) करते हैं। साथ ही क्रिसमस पार्टी (Christmas Party) में सबसे अलग और खूबसूरत (Beautiful) दिखने के लिए शानदार तरीके से तैयार भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे कुछ आसान टिप्स (Tips) जिसकी मदद से आप जल्दी तैयार हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं…

ड्रेस (Dress)-
क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए आप लाल और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन का ड्रेस पहनें। आप चाहें तो फैशनेबल साड़ी, गाउन, या शॉर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा आप जीन्स-टॉप के साथ जैकेट को भी कैरी कर सकती हैं। 

फुटवियर (Footwear)-
अपने ड्रेस के हिसाब से आप फुटवियर को चुनें। जैसे साड़ी के साथ आप रेड सैंडल पहन सकती हैं, गाउन के साथ आप हील्स पहन सकती हैं, शॉर्ट ड्रेस के साथ आप बूट्स को कैरी कर सकती हैं और जीन्स के साथ आप सफेद और लाल रंग के जूते पहन सकती हैं। 

ज्वेलरी (Jewellery)-
इसे भी आप अपने ड्रेस के हिसाब से ही कैरी करें। आप बड़े बड़े स्टार वाले इयररिंग्स को शॉर्ट ड्रेस के टीमअप करें। साड़ी के साथ झुमके। नेकलेस में आप एक चैन में छोटा सा पेंडेंट भी पहन सकती हैं। 

मेकअप (Makeup)-
क्रिसमस पार्टी में सबसे अलग दिखने के लिए आप आई मेकअप पर ज़्यादा ध्यान दें। थीम के हिसाब से शाइनी रेड कलर का आई शेडो इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं लिपस्टिक भी रेड कलर का यूज़ कर सकती हैं। इसके अलावा चेहरे को क्लीन दिखाने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करना न भूलें।

नेल आर्ट (Nails Art)-
खुद को आकर्षक दिखने के लिए आप खूबसूरत नेल आर्ट भी कर सकती हैं। क्रिसमस थीम के हिसाब से आप अपने नेल्स में रेड कलर से अलग अलग तरह की डिज़ाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो रेड कलर से सांता क्लॉस भी बना सकती हैं।