काली और घनी आइब्रो पाने के लिए करें यह उपाय

Loading

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वह कई ब्यूटी ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन, चेहरे की खूबसूरती आपकी कई चीज़ों पर निर्भर करती है, जैसे आपका फेस कट। इसी तरह अगर आपके आइब्रो भी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में अहम किरदार निभाती है। इसलिए इनका घाना होना  ज़रूरी होता है। ऐसी कुछ लड़कियां होती हैं, जिनके नाम मात्र के आइब्रो होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएँगे कि घरेलु नुस्खों से कैसे आप अपने आइब्रो को घाना कर पाएंगे…

एलोवेरा जेल-
घनी और काली आइब्रो पाने के लिए आप एलोवेरा जेल से मसाज करें। यह आपके आइब्रो को घाना करने में मदद करता है। इसके लिए थोड़े से एलोवेरा जेल से दिन में दो बार हल्का मसाज करें।

कच्चे दूध-
कच्चा दूध भी आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में उपयोगी है। इसके लिए एक चम्मच कच्चा दूध रुई में डालें और फिर अपने आइब्रो पर लगाएं। आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए और इसे काला करने के लिए यह बेहतर उपाय है। 

प्याज़ का रस-
प्याज़ का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए हर रोज़ दिन में एक बार प्याज़ का रस आईब्रो पर लगाने से ये जल्दी काली और घनी होती है। 

नारियल का तेल-
नारियल का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अनेकों फायदे हैं। इसका उपयोग करने से भी आइब्रो जल्द ही काली और घनी होने लगती हैं। इसके लिए आप तेल को रुई में लेकर आइब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करें।