Finish stretch marks in a pinch, follow these easy tips

Loading

-सीमा कुमारी

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को लेकर महिलाएं अक्सर परेशान रहती है और ना जाने क्या क्या क्रीम लगाती हैं. लेकिन इससे छुटकारा नहीं पा पाते हैं. महिलाएं जब मां बनती हैं तो अक्सर ऐसा देखा जाता है कि उनके शरीर में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं. स्ट्रेच मार्क्स के कारण महिलाओं के शरीर के कई अंग खराब दिखने लगते हैं. सच तो यह है कि शिशु के बाद महिलाएं की सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेच मार्कस के इलाज की होती है. यहां हम आपको स्ट्रेच मार्क्स से जुड़ी सभी जानकारी बताएंगे.

आप जानेंगे कि स्ट्रेच मार्क्स क्या होता है, स्ट्रेच मार्क्स होने का कारण क्या है, और आप स्ट्रेच मार्क्स के इलाज के लिए कौन-से घरेलू उपायो कर सकते हैं. हार्मोनल परिवर्तन और आनुवंशिकी बल, साथ ही भोजन और व्यायाम त्वचा के झेलने की क्षमता को प्रभावित करते हैं. स्ट्रेच मार्क्स को कुछ घरेलू  नुस्खे से हटाया जा सकता है.

  1. हल्दी एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक होने की वजह से ये शरीर की कई सारी बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है. आपको एक बॉउल में एक चम्मच हल्दी पाउडर और ताजा क्रीम को मिक्स करें. फिर इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं.
  2. एलोवेरा स्किन को होने वाले नुकसान की मरम्मत के लिए काफी प्रभावी है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो इन मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं. इसके लिए प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगा लें. करीब10 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें. अच्छे रिजल्ट के लिए इसका इस्तेमाल रोजाना करें.
  3. आलू में विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं. एक आलू का रस निकाल लें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं. 1-2 हफ्ते तक निरन्तर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स, निशान, दाग-धब्बे आदि से छुटकारा मिलने में लाभ होता है.
  4. नींबू के रस का इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स को कम करने का एक बहुत ही आसान उपाय है. यह प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है जो त्वचा पर होने वाले निशान एवं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद करता है.