Image: Google
Image: Google

Loading

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन होता है। इस दिन पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा होता है। ऐसे में बहुत से लोग इस दिन तिरंगे के कलर से मिलते-जुलते ड्रेस या एक्सेसरीज़ पहनना पसंद करते हैं ताकि, वह देश के प्रति उनकी भावना को प्रकट कर पाएं। इसलिए आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के द्वारा बताएँगे रिपब्लिक डे का लेटेस्ट फैशन।

कुर्ता-

गणतंत्र दिवस पर कुर्ते का फैशन अक्सर ट्रेंड में रहता है। इस दिन आप सफेद रंग का कुर्ता पहन सकते हैं। यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत होता है, साथ ही यह आपके लुक में चार-चाँद लगाने में भी मदद करता है। आज कल सफेद रंग के कुर्ते में भी अलग-अलग तरह के फैशन देखने को मिलते हैं। ऐसे में आप अपने मनपसंद का कुर्ता पहन इस दिन को एन्जॉय कर सकते हैं। 

दुपट्टा-

महिलाएं रिपब्लिक डे पर सफेद कुर्ती के साथ हरी या फिर नारंगी रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और उभरकर आएगा और आप बेहद ही खूबसूरत दिखेंगी। 

साड़ी-

अगर आप इस दिन ट्रेडिशनल ऑउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो इस दिन आप हरे और केसरिया रंग से मिलती जुलती साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप शानदार गहने भी पहन सकती हैं। 

एक्सेसरीज़-

Image: Google
अगर आप चाहें तो कपड़े के अलावा एक्सेसरीज़ को भी तिरंगा रंग में ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में मार्केट में हरे और केसरिया रंग की मेटल की चूड़ी हो या फिर कंगन उपलब्ध हैं। साथ ही आपको इन रंग के इयररिंग्स भी मिल जाएंगे। 

फैशन फ्रीक-

अगर आप फैशन फ्रीक हैं तो, गणतंत्र दिवस के दिन अपने बालों को भी तिरंगे के रंग में रंग सकते हैं। यह दिखने में बेहद ही कूल होता है। इसके अलावा आप मेकअप में भी तिरंगे के कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।