हरा धनिया इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल और ग्लोइंग त्वचा

Loading

अक्सर हरा धनिये का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी खुशबु और स्वाद हमारे खाने को और भी स्वादिष्ट बना देती है। किसी भी व्यंजन को आखरी में हरे धनिये से सजाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसका इस्तेमाल चेहरे को साफ और निखार पाने के लिए भी किया जाता। धनिया में विटामिन सी और विटामिन के मौजूद होता है। हरे धनिये का इस्तेमाल मुंहासे, पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। स्किन पर कुछ खास तरीकों से धनिया का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल करने के तरीकें… 

धनिया,चावल और दही का पेस्ट-
हरे धनिये की पत्ती के साथ चावल और दही को मिलाकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं, और 15 मिनट तक सूखने दें। फिर वॉश कर लें। यह मांसपेशियों और कोशिकाओं को आराम देता है। 

धनिये और नींबू का रस-
चेहरे पर मुहांसे तो हटाने के लिए लोग न जाने कितने महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन अगर ज़्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचना चाहते हैं तो धनिया और नींबू के रस का पेस्ट बनाएं। ये पेस्ट चेहरे के डेड सेल्स को हटाएगा और चेहरे पर निखार लाएगा।

एलोवेरा और धनिये का पेस्ट-
सबसे पहले हरे धनिये और एलोवेरा का पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा चेहरे पर बढ़ती उम्र के कारण हो रही झुर्रियों को दूर करेगा, साथ ही चेहरे को शाइन भी करेगा। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करने से फर्क साफ़ नज़र आएगा।