लिपस्टिक लगाते समय लड़कियां करती हैं ये गलतियां, जानें इसे लगाने का सही तरीका

    Loading

    नई दिल्ली : लड़कियों के श्रृंगार में लिपस्टिक का अहम स्थान है। लिपस्टिक बिना लड़किओं का मेकअप अधूरा है। 29 जुलाई को नेशनल लिपस्टिक डे होता है। 2016 में, सौंदर्य ब्लॉगर, उद्यमी और अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी के रूप में, हुड्डा खट्टर ने राष्ट्रीय दिवस कैलेंडर से उद्घोषणा करके आधुनिक लिपस्टिक दिवस का नाम दिया था। तब से 29 जुलाई को नेशनल लिपस्टिक डे मनाया जाता है।

    लिपस्टिक महिलाओं के श्रृंगार में चार चांद लगाती है। अगर महिलाएं मेकअप करें और लिपस्टिक न लगाए तो उनका मेकअप अधूरा है। लिपस्टिक डे के अवसर पर आज लिपस्टिक से जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले है। तो चलिए जानते है…. 

    लिपस्टिक लुक में लगाती है चार चांद 

    चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन एक लिपस्टिक ही उनके पूरे लुक को बदलने के लिए काफी है। अमूमन सभी लड़कियां के बैग में आपको लिपस्टिक आराम से मिल जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लड़कियां इसे लगाते समय बहुत सारी गलतियां करती हैं। आइए जानते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है…

    रूखे और सूखे होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले ये करें 

    जैसा की हम सब जानते है रूखे और सूखे होठों पर लिपस्टिक लगाने हमारा लुक कैसा खराब होता है। इसलिए हमें लिपस्टिक लगाने से पहले इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि आपके होंठ रूखे या फटे तो नहीं हैं। अगर इनमें दरार है तो लिपस्टिक लगाना अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ऐसे में लिपस्टिक लगाकर आप अपनी खूबसूरती बिगाड़ लेंगी। अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं और आपके लिप्स फटे हैं तो ऐसे में आप पहले बाम या ग्लिसरीन लगाएं और उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से आप रखे और सूखे होठ लिपस्टिक लगाने के बाद अच्छे दिखेंगे। 

    इन बारीकियों का रखें ख्याल 

    जब भी हम लिपस्टिक लगाते है तो शायद ज्यादा सोचते नहीं है। जो कलर हमें पसंद है हम उसे अपने मेकअप किट में शामिल करते है। लेकिन कुछ ऐसी बारीकियां है जिसे लिपस्टिक लगाते वक्त ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। लड़कियां अपनी स्किन टोन के अनुसार लिप कलर चुनती हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें लिप शेप का भी ख्याल रखना चाहिए। अगर आप डार्क कलर की लिपस्टिक लगाती हैं, तो इसमें आपके होंठ काफी पतले नजर आते हैं। पतले होठ वाली लड़कियों को लाइट शेड्स लगानी चाहिए। इसके अलावा हमेशा होठों के सेंटर में लिपस्टिक लगाएं और फिर बाकी लिप्स पर सम्ज कर लें। ऐसा करने से आपके लिप्स की शेप अच्छी बनेगी।

    ऐसे लगाए लिपस्टिक 

    मेकअप में लिपस्टिक का सहीसे लग्न बेहद जरुरी है। अगर आप बेहद महंगी लिपस्टिक भी लगाते है  पर वो शिन से नहीं लगाई गई तो आपका मेकअप बिगड़ सकता है। बहुत सारी लड़कियों को ये ही मालूम नहीं होता है कि वे लिपस्टिक को कहां से लगाना शुरू करें, जिस वजह से भले ही आप कितनी महंगी लिपस्टिक क्यों न ले लें आपके लिप्स की शेप बिगड़ ही जाती है। लिपस्टिक को हमेशा होठों के बीच से लगाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद पूरे होठों पर लगाना चाहिए। 

    लिपस्टिक लगाने के बाद याद से करें ये काम  

    जहां तक लिपस्टिक की बात है तो हमें पता है की लिपस्टिक के बगैर हमारी तैयारी अधूरी है। पर लिपस्टिक लगाने के बाद कुछ ऐसी बाते है जिसे ध्यान में रखना बेहद ज्यादा जरूरी है। अक्सर जब आप किसी पार्टी में जाती हैं तो वहां चाय-पानी पीते वक्त आपके ग्लास और कप पर लिपस्टिक छूट जाती है। इस वजह से कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा होगा। इससे बचने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर को अपने होंठों के बीच में रखकर दबाएं। ऐसा करने से आप लिपस्टिक लगाने के बाद कुछ भी खाते या पीते है तो असहज महसूस नहीं करोगे। 

    होठों का आकार सही रखने के लिए ये करें 

    सभी महिलाओं के होंठ एकदम परफेक्ट नहीं होते। उन्हें मेकअप के जरिये परफेक्ट बनाने पड़ते है। किसी के लिप्स काफी छोटे है तो वे महिलाएं  लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा हल्के रंग की लिप पेंसिल से आउटलाइन बनाएं। ऐसा करने से होठों का आकार उभरकर सामने आता है। इसके अलावा लिपस्टिक लगाना भी आसान हो जाता है और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी भी रहती है। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार लिपस्टिक को फ्रिज में रखना चाहिए। ऐसा करने से ये कम मेल्ट होती है और होंठों पर भी लंबे समय तक टिकी रहती है। ये ट्रिक्स मेकअप करने में आपको बेहद काम आएगा।