File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    ग्लोइंग स्किन की चाहत किसे नहीं होती। लेकिन हम में से कई लोग ऐसे होते हैं, जो देखने में जवां लगते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर रौनक बिल्कुल भी नहीं होती। इसके अलावा उनके चेहरे पर बहुत कम उम्र में झुर्रियां दाग-धब्बे आदि दिखने लगती है। कुछ तो बदलते मौसम का प्रभाव भी चेहरे की रौनक छीन लेती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ खास फलों एवं चीजों को अवश्य  शामिल करना चाहिए। आइए जानें इस बारे में…

    • डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में मिलने वाला पानीदार मीठा फल तरबूज ज्यादातर लोगों को खाना पसंद होता है।  इसका सेवन सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही। इसके अलावा, ग्लोइंग स्किन पाने में भी काफी असरदार है। आप तरबूज खाने के अलावा इसके जूस को चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
    • नीबू का रस सेहत के साथ ग्लोइंग त्वचा के लिए भी बहुत गुणकारी है। रोजाना नीबू पानी पीने से पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही आप नीबू के रस को सादा पानी या ग्लिसरीन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। जो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अच्छा माना जाता है।
    • एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोइंग एवं खूबसूरत स्किन पाने के लिए अपनी डायट में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें, क्योंकि अब हमारी स्किन केवल बढ़ती उम्र और धूप के कारण ही खराब नहीं होती है, बल्कि पलूशन, कैमिकल्स और जंक फूड्स भी ये काम करने लगे हैं। तो नियम बना लें कि दिनभर के तीनों मील में आप कोई एक हरी सब्जी जरूर खाएंगे।
    • सेहत से भरपूर दही का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है  ऐसे में आप अपनी डाइट में दही से बना रायता या लस्सी पी सकते हैं, जो पेट से जुड़ी प्रोब्लेम्स को ठीक रखती है। आप दही को चावल के आटे या बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे आपके दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
    • रोजाना कम से कम दो गिलास दूध पीना सेहत के साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आप सुबह और रात में एक-एक गिलास दूध पी सकते हैं। आप चेहरे पर कच्चा दूध भी लगा सकते हैं।

    इन सामान्य घरेलू नुस्खों को अमल कर स्किन को ग्लोइंग एवं खूबसूरत बना सकते हैं।