इस तरह सरसों के तेल का उपयोग कर निखारे अपनी त्वचा

Loading

सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसे लोग कड़वा तेल और मस्टर्ड ऑयल के नाम से भी जानते हैं। इसे ज़्यादातर खाना बनाने के लिए इस्तमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस तेल का इस्तमाल खूबसूरती बढ़ने के लिए भी किया जाता है। सरसों के तेल को बहुत ही पौष्टिक गुणों वाला माना जाता है। ये तेल शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल का उपयोग कर कैसे पाएं निखरी और साफ त्वचा।  

पिंपल्सः-
आज के नौजवानों को पिंपल्स की शिकायत रहती हैं। जिन्हें दूर करने के लिए न जाने कितने प्रोडक्ट्स यूज़ किए जाते हैं। लेकिन आप इसे घरेलु उपाए को आज़मा कर भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल और सरसों का तेल मिलकार चेहरे पर मसाज करें और कुछ समय के लिए छोड़ दे। फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। ये आपके चेहरे के पिंपल्स को कम करने में आपकी मदद करेगा। 

डार्क स्पॉट्सः-
सरसों के तेल का इस्तमाल कर आप अपने चेहरे से डार्क स्पॉट्स को भी कम कर सकते हैं। आपको सरसों के तेल में बेसन और दही को मिलाकर एक पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाना है। ये आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स को कम करने के साथ-साथ चेहरे को निखारने में भी मदद कर सकता है। 

रिंकल्सः-
अक्सर देखा जाता है बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स भी आने लगते हैं। जिसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती खोने लगती है। ऐसे में रिंकल्स को काम करने के लिए आप सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। आपको बस सरसों के तेल की चेहरे पर मसाज करनी होगी है। जब चेहर पर तेल ऑब्जर्व हो जाए तो आप चेहरे को साफ पानी से धो लें।