इन पायल के डिज़ाइन्स को अपनाकर बढ़ाएं अपने पैरों की खूबसूरती

Loading

सुहागिन महिलाओं के लिए श्रृंगार करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। श्रृंगार सुहाग का प्रतिक होता है। ऐसे में उन्हें हर तरह के आभूषणों को पहना भी अनिवार्य होता है, जैसे मंगलसूत्र, चूड़ियां, बिछिया, नथ, इयररिंग्स, आदि। लेकिन इन्हीं में से एक है पायल, जो पैरों की खूबसूरती चार गुना बढ़ा देती है। इसकी आवाज़ हर किसी को बहुत भाती है। वहीं आजकल मार्केट में कई अलग-अलग डिज़ाइन के मिलने वाली पायल की अपनी एक अलग ही खूबसूरती होती है। तो आइए जानते हैं इसकी खूबसूरत डिज़ाइन के बारे में…

फ्लोरल पायल-

फ्लोरल पायल एक यूनिक तरह की डिज़ाइन है, जो बेहद ही सुंदर दिखती है। खासकर यह डिज़ाइन दुल्हनों के लिए होती हैं। इस तरह की पायल पहन वह अपने कई फंक्शन्स को एन्जॉय कर सकती हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से फ्लोरल ज्वैलरी काफी ट्रेंड में भी है। खासतौर से, दुल्हन मांगटीका से लेकर ईयररिंग्स आदि में फ्लोरल ज्वैलरी को वेडिंग फंक्शन में पहनना पसंद करती हैं। इस तरह के पायल में आपको ताज़े फूलों से लेकर आर्टिफिशियल फूलों से बनी पायल की डिज़ाइन भी मिल सकती है। 

पायल के साथ बिछुए डिज़ाइन-

बिछिया एक लड़की के विवाहित होने की निशानी होती है, इसलिए शादी के बाद ज़्यादातर लड़कियां बिछिया पहनती हैं। ऐसे में शादी के समय दुल्हन पायल के साथ बिछुए वाली डिज़ाइन को आने श्रृंगार में शामिल कर सकती हैं। यह दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं, साथ ही आपके पैरों में खूब जचते भी हैं। यह आपके लुक को थोड़ा हैवी भी दिखाते हैं।

डायमंड पायल-

डायमंड पायल दिखने में बेहद ही क्लासी होते हैं। यह आपके लुक को एलीगेंट बनाने का काम करते हैं। यह दिखने में जितने सिंपल होते हैं, उतने ही खूबसूरत भी। इसे कोइ भी महिला पहन सकती हैं। यह दुल्हन के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मॉडर्न ब्राइड के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। 

कुन्दन पायल-

कुन्दन की पायल बेहद ही पॉपुलर पायल डिज़ाइन में से एक है। कुन्दन पायल को कोई भी ब्राइड बेहद आसानी से अपने लुक का हिस्सा बना सकती है। साथ ही यह सुहागिन महिलाओं के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जब वह कहीं फंक्शन या त्यौहारों पर सज-सवर रही हों तो। मार्किट में कुंदन पायल के कोई डिज़ाइन मौजूद है, जिन्हें आप पहनकर अपने पैरों की शोभा और भी बढ़ा सकती हैं।