जानें झड़ते बालों के लिए कैसे फायदेमंद है प्याज का रस

    Loading

    -सीमा कुमारी

    प्याज खाना सेहत के लिए अच्छा है, इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जैसे विटामिन ‘सी, कैल्शियम, आयरन’आदि। इसके अलावा प्‍याज में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के कारण इसका यानी प्याज का रस बालों में लगाने से गिरते बालों को रोकने, रूसी और सिर के संक्रमण आदि को रोकने में मदद मिलती है। आज गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों की सबसे बड़ी समस्या झड़ते बाल, रूसी और सफेद बालों को लेकर है। इन सारी समस्याओं में प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं प्याज का रस किस प्रकार से बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है… 

    • अगर आपके बाल सफेद हैं तो आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सफेद बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं, इसके लिए आप प्याज का रस लें और  इससे स्कैल्प यानी सिर की मसाज करें। लगभग 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपके बालों से प्याज की महक आ रही है तो आप बहुत थोड़ा शैप्पू लगाकर बालों को धो लें। 
    • यदि आप झड़ते बालों व रूसी की समस्या से परेशान हैं तो प्याज का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए केवल शहद और प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाने से झड़ते बालों व रूसी से छुटकारा मिल सकता है।
    • यदि आपके बालों की लम्बाई सही से नहीं बढ़ रही है तो भी आप प्याज का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। इस समस्या के लिए सिर्फ आप प्याज के रस के साथ जैतून का तेल मिलाएं। इसके बाद इससे बालों की अच्छे से मालिश करें। लगभग एक घंटे बाद अपने बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। बहुत हद तक आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।
    • प्याज का रस इस्तेमाल करने से बालों में शाइनिंग आ सकती है। इसलिए हो सके तो सप्ताह में दो बार प्याज का रस जरूर लगाएं।