इन कुर्तियों को अपनाकर दिखें स्टाइलिश और फैशनेबुल

Loading

वैसे तो महिलाओं के पास कपड़ो को लेकर बहुत से ऑप्शन्स होते हैं, लेकिन फिर भी महिलाएं अपने कपड़ों को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। वहीं महिलाओं के कपड़ो में कुर्ती एक ऐसा आउटफिट होता है, जिसे किसी भी तरह से स्टाइल किया जा सकता है। साथ ही यह आउटफिट काफी आरामदायक भी होती है और हर किसी की पसंद के हिसाब से अलग-अलग रंग और डिज़ाइन में भी मिल जाती है। तो आइए आज हम जानते हैं अलग तरह के कुर्तियों के बारे में…

Cape स्टाइल कुर्ती-

इस टाइप की कुर्ती अलग डिज़ाइन की होती है। इन कुर्तियों को आप किसी खास मौकों पर पहन सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसपर दुपट्टा लेने की ज़रूरत नहीं होती। इसमें कई तरह की एम्ब्रॉइडरी भी मिल जाती है। यह दिखने में काफी शानदार होती है। इसे पहनकर आप किसी भी फैमिली फंक्शन में जा सकती हैं। 

शर्ट स्टाइल कुर्ती-

इस टाइप की कुर्ती एक प्रोफेशनल लुक देती है। इसे आप ऑफिस में पहनकर जा सकती है, इससे आपको फॉर्मल लुक मिलता है। साथ ही यह कुर्ती काफी आरामदायक भी होती हैं। दिखने में बेहद ही स्टाइलिश और फैशनेबुल होती है। इसे पहनकर आप किसी भी प्रोफेशनल मीटिंग में भी जा सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां ज़्यादा भड़कीले कलर की नहीं होती है। 

अनारकली या फ्लोर लेंथ कुर्ती-

इस तरह की कुर्तियां दिखने में काफी खूबसूरत होती हैं। वहीं इन कुर्तियां को अक्सर किसी बड़े फंक्शन जैसे शादी या पार्टीज़ में पहनना ज़्यादा सही होता है। यह आपके लुक में चार-चाँद लगा देती है। यह हेवी एम्ब्रॉइडरी वाली होती है, इसलिए  पहनकर नार्मल जगह नहीं जा सकती हैं।