बची हुई रोटी से बनाएं फेस स्क्रब, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Loading

लगभग हर घर में रोटियां बच ही जाती है। जिसे लोग जानवर को खिला देते हैं, या फेक देते हैं। वैसे बासी रोटी स्वास्थ्य के लिए कुछ मायनों में लाभकारी भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन बची हुई रोटियों से अपने चेहरे को साफ और खूबसूरत बना सकते हैं। यह चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। 

आप इससे नेचुरल फेस स्क्रब बना सकते हैं। बासी रोटी में ढेर सारा फाइबर होता है, जो स्‍क्रब बनाने के लिए बेहद ज़रूरी होता है। फेस स्‍क्रब बनाते वक्‍त अगर इसमें अन्‍य घरेलू सामग्रियां भी मिला सकते हैं। बासी रोटी के स्क्रब को फेस पर लगाने से स्‍किन की झुर्रियां धीरे-धीरे गायब होना लगती है और दाग-धब्‍बे भी दूर होने लगते हैं। साथ ही चेहरे पर ग्‍लो भी आता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि…

बासी रोटी से फेस स्क्रब बनाने का तरीका-
इसे बनाने के लिए आपको बासी रोटी- 1/2, सेब- 1/2, दही – 2 चम्‍मच, ऑरेंज पील या चंदन पाउडर – 1 चम्‍मच की ज़रूरत पड़ेगी। अब फेस पैक को बनाने के लिए एक मिक्‍सर ग्राइंडर में सभी सामग्रियों को डालकर बारीक पीस लें। फिर इस पेस्‍ट को किसी कटोरी में निकालें और ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर जब यह पैक सूख जाए, तब इसे सादे पानी से धो लें।