इन माथा पट्टियों को अपनाकर बनाएं अपने ब्राइडल लुक को और भी खूबसूरत

Loading

किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी से बड़ा कोई दिन नहीं होता। विशेष रूप से लड़कियां उस दिन अपनी ज़िंदगी का सबसे खास दिन मानती हैं। इस दिन दुल्हन थोड़ी सी डरी, सेहमी तो रहती हैं, लेकिन अपने फैशन और मेकअप को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं चाहती हैं। यह बात तो सब जानते हैं कि दुल्हन के कपड़े, मेकअप और विशेष रूप से ज्वैलरी पर सबकी नज़र होती है। 

ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि भारतीय समाज में इन सबके बिना दुल्हन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। आजकल दुल्हन की ज्वैलरी में भारी भरकम नेकलेस-नथ और बड़े-बड़े ईयरिंग्स खास हैं, वहीं माथे पर लगने वाले मांग टीके को माथा पट्टी में तब्दील कर दिया गया है। जो ट्रेंडी होने के साथ-साथ काफी डिफरैंट और खूबसूरत भी दिखता है। इसलिए आज हम लाए हैं आपके लिए कुछ स्टाइलिश माथा पट्टी की डिज़ाइन, जो आपके लुक में चार-चाँद लगा देगी।  

लेयर्ड माथा पट्टी-

लेयर्ड माथा एक बेहद ही स्टाइलिश ज्वैलरी है। यह मॉडर्न दुल्हनों के लिए खास तौर पर बनाई जाती है। जो आजकल काफी ट्रेंड में है। एक के बाद एक लेयर्स न लेवल आपके बालों के डिज़ाइन को खुलकर उभरती हैं बल्कि आपके लुक में चार चांद लगाने का काम भी बखूबी करती हैं।

कुंदन वर्क माथा-पट्टी-

कुंदन वर्क माथा-पट्टी डिज़ाइन दुल्हनों को खूब भा रहा है। ये माथा पट्टी आजकल काफी ट्रैंड में हैं। कुंदन वर्क माथा-पट्टी को इसलिए भी खूब पसंद की जा रही है क्योंकि आजकल दुल्हन अपने लहंगे से मिलती-जुलती माथा पट्टी लगाना पसंद करती हैं। आप पर इस तरह की माथा-पट्टी लगाकर बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। 

बोरला माथा पट्टी-

बोरला माथा पट्टी राजस्थान की संस्कृति का प्रतिक है। जो अक्सर राजस्थानी दुल्हनों के माथे पर आपको दिखेगा। वैसे तो इस तरह की माथा पट्टी का चलन केवल राजस्थान की धरोहर में देखने को मिल जाएगा। लेकिन आज के समय में इसकी धूम उत्तर भारत में भी खूब मची हुई है। दुल्हनें इस तरह की माथा पट्टी अपने संगीत और मेहंदी में पहनना काफी पसंद करती हैं।

वन साइडेड माथा पट्टी-

वन साइडेड माथा पट्टी को पंजाबी और मुस्लिम दुल्हनें बहुत पसंद करती हैं। इस तरह की माथा पट्टी के साथ वैसे तो मांग टीका भी लगाया जाता है। बाज़ार में ये माथा पट्टी झूमर और मुगलई टीके के नाम से प्रचलित हैं। इसे पहनकर आप बेहद ही खूबसूरत नज़र आएंगी।