सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है अनार

Loading

अनार सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ता है। खाने में बेहद ही स्वादिष्ट अनार हमारे चेहरे के लिए भी काफी अच्छा होता है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए,सी,ई और फॉलिक एसिड व एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। अनार का इस्तेमाल ना सिर्फ आपको सेहतमंद बनाता है, बल्कि ये आपकी स्किन में भी निखार लाता है।

जानें अनार के फायदें- 

  • अनार के बीज का तेल आपकी त्वचा की सफाई करता है। यह स्किन को गहराई से पोषण देता है, साथ ही स्किन को शाइनी बनता है। 
  • अनार के बीज का स्क्रब लगाने से डेड स्किन को निकालकर आपकी स्किन की सफाई हो जाती है। अनार के बीज का स्क्रब बनाने के लिए अनार के बीजों को पीस लें, इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं, कुछ समय बाद इसे ठंडे पानी से धीरे से धोएं।
  • अनार को नेचुरल स्किन टोनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें और चेहरा धोने के बाद अनार के कुछ दानों का रस निकाल कर चेहरे पर लगाएँ।   
  • अनार के छिलके त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।
  • अनार का रस आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन फेस मास्क के रूप में भी काम कर सकता है। बेंटोनाइट या एज़्टेक क्ले के साथ रस मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। अब एक घंटे के लिए इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर साफ़ पानी से चेहरा धो लें।