इन तीन चीज़ों का इस्तमाल कर पाएं झुर्रियों से निजात

Loading

आज के दौर में हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत और आकर्षित दिखे। लेकिन आज कल का वातावरण इतना ख़राब हो गया है कि इसके कारण लोगों को बहुत सी त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को खत्म करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, साथ ही केमिकल प्रोडक्ट्स का भी सहारा लेते हैं। जिसकी वजह से चेहरे को बहुत नुकसान पहुँचता है। हालांकि, यह समस्या खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से भी होती है। 

इन समस्या में सबसे आम है चेहरे पर दाग धब्बे, झुर्रियां और खूबसूरती गायब हो जाना है। वहीं ढलती उम्र में झुर्रियां सामन्य बात है, लेकिन बहुत से लोगों को कम उम्र में भी झुर्रियां आ जाती है, जो चिंताजनक बात होती है। इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए, बल्कि गंभीरता से लेना चाहिए।विशेषज्ञ बताते हैं कि झुर्रियां से निजात पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं तो, आज हम आपको बताएंगे ऐसी 4 चीज़ें जिनकी मदद से आप झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं…

ग्रीन टी-
ग्रीन टी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी2 पाया जाता है, जिसे राइबोफ्लेविन भी कहा जाता है। राइबोफ्लेविन त्वचा कोशिकाओं को नया बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा टी बैग्स को अपनी आंखों पर रख सकते हैं। ऐसा करने के लिए पहले आपको एक बाउल में टी बैग्स को उबाल लेना होगा। इसके बाद टी बैग्स को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब बैग्स ठंडा हो जाए, तो इसे अपनी आंखों पर 5 से 10 मिनट के लिए रख दें।

कॉफी-
कॉफी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कॉफी फ्री रेडिकल्स से त्वचा की सुरक्षा करती है। इससे झुर्रियों से निजात मिलता है। हालांकि, एक चीज़ का ध्यान ज़रूर रखना पड़ता है कि कॉफी को चेहरे पर सीधे न लगाएं, बल्कि कॉफी का पेस्ट बनाकर इसका उपयोग करें। इसके लिए कॉफी में नारियल तेल या ऑलिव ऑयल को मिक्स करके अपनी स्किन पर लगाएं।

नींबू-
नींबू में विटामिन-सी रहता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।विटामिन-सी को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है। इसके सेवन से कोलेजन रिस्टोर होता है। इसके लिए नींबू के रस को अपनी त्वचा पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले अपनी हाथों पर चेक कर लें।