इन ट्रिक्स को अपनाकर घर पर ही जमाएं गाढ़ी दही

Loading

भारतीय खाने में दही का बहुत महत्व है और लगभग हर घर में इसका इस्तेमाल होता है। बहुत से लोगों को दही खाना बेहद पसंद होता है। स्वादिष्ट और गाढ़ी दही खाने के लिए लोग अक्सर बाज़ार से दही खरीद कर लाते हैं। जो महामारी के दौरान बिलकुल भी सेफ नहीं है और आपके रोज़-रोज़ पैसे भी वेस्ट होते हैं। तो क्यों न घर पर ही बाज़ार जैसा दही जमाया जाए। आज हम आपको बताएंगे दही जमाने का तरीका। तो आइए जानें इसे जमाने के ट्रिक्स…

गाढ़ा दही जमाने के लिए-
दूध के तापमान का ध्यान रखकर आप गाढ़ा दही जमा सकते हैं। दही जमाने के लिए दूध का तापमान बिलकुल गुनगुना होना चाहिए, न ज़्यादा ठंडा न ही बहुत गर्म। दूध के गुनगुने तापमान में ही गाढ़ा दही जमता है। साथ ही आपको दूध और दही का रेशियो भी सही रखना है। यानी अगर आप आधा लीटर दूध में दही जमाने वाली हैं तो एक छोटा चम्मच दही उसमें मिलाकर उसे तेज़ी से फेंट लें, बस इतना करना होगा आपको। ध्यान रखें कि गुनगुने दूध के अलावा और कुछ भी गर्म नहीं होना चाहिए। जब दही जम जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इससे दही और भी ज़्यादा गाढ़ा जमता है। 

हंग कर्ड बनाने के लिए-
हंग कर्ड बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। इसमें चीनी डालकर खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। इसे बनाते समय आपको कपड़े का ध्यान रखना है। अगर आप हंग कर्ड बनाने जा रही हैं तो थोड़ा पानी वाला दही इस्तेमाल करना होगा, लेकिन जिस कपड़े में दही को बांधना है अगर वो कॉटन की जगह मस्लिन का रहे तो हंग कर्ड का टेक्सचर और भी सॉफ्ट और क्रीमी हो जाता है। हंग कर्ड का इस्तेमाल योगर्ट और स्मूदी आदि बनाने में किया जा सकता है। साथ ही बालों के लिए भी यह काफी अच्छा होता है।