स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है एवोकाडो टोस्ट

Loading

एवोकाडो हमारे हेल्थ के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। यह हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें लो कर्ब होने से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इन को देखते हुए आज हम आपके लिए लाए हैं, एवोकाडो टोस्ट की रेसिपी। जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

सामग्री-

  • एवोकाडो- 1
  • ब्रेड- 10 पीस 
  • काली मिर्च- 1/4 बड़ा चम्मच 
  • रेड वाइन सिरका- 1/2 बड़ा चम्मच 
  • लौंग लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच 
  • वेजिटेबल ऑयल- 1 बड़ा चम्मच 
  • कोशर नमक- 1 चुटकी

विधि-

  • एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को दो बराबर भागों में काट लें। अब गैस पर पैन चढ़ाकर गर्म कर लें। उसमें एक टेबल स्पून ऑयल डालें और सभी कटी हुई ब्रेड स्लाइस को इसमें रखकर दोनों तरफ कुरकुरा होने तक सेंकें। जब सारी ब्रेड रोस्ट हो जाए तब इसपर लौंग और लहसुन का पेस्ट लगाएं।
  • एवोकाडो को छील लें। इसमें रेड वाइन विनेगर, काली मिर्च और मिक्स करें।पैन को दोबारा गैस पर चढ़ाएं इसमें ऑयल डालें और इस मिक्सचर को पैन में डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं। अब आंच बंद कर इस पेस्ट को हल्का ठंडा होने दें। अब सिंकी हुई ब्रेड पर इस पेस्ट को चम्मच की मदद से लगाएं और धनिया से गार्निश करें। 
  • लीजिए तैयार है आपका एवोकाडो टोस्ट।