खाना है कुछ अलग तो बनाएं ‘चीज़ चिल्ली डोसा’, जानें रेसिपी

Loading

दक्षिण भारत कि सारी डिशेस बेहद ही स्वादिष्ट होती हैं। यहाँ खासकर इडली और डोसा फेमस है, इसके साथ लोग सांभर और चटनी खाना पसंद करते हैं। वहीं डोसा कई तरह से बनाया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं ‘चीज़ चिल्ली डोसा’ की रेसिपी। इसे आप आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं और अपने परिवार वालों को परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि…

सामग्री 

  • उड़द की दाल- 100 ग्राम
  • चना दाल- 50 ग्राम
  • चावल- 1/2 किलो
  • नमक- स्वादानुसार
  • चेडर चीज़- 50 ग्राम (कद्दूकस किया)
  • चिली फ्लेक्स- आवश्यकतानुसार
  • तेल- जरूरतानुसार

वि​धि-
चीज़ चिल्ली डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चावल और दाल डालकर रात भर भिगोकर रख दें। फिर दूसरी सुबह उसमें नमक मिलाकर मिक्सी में पीसकर बैटर बना लें। उसके बाद तवा गर्म करके उसपर तेल डालें। अब तवे पर बैटर डालकर गोलाकार में फैलाएं। फिर साइड से तेल लगाकर डोसे को पकाएं। उसके ऊपर से चीज़ और चिली फ्लेक्स डालकर फोल्ड करें। अब डोसे को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें। लीजिए तैयार है आपका टेस्टी चीज़ चिल्ली डोसा, अब इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।