बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, मज़े के साथ मिलेगा पोषण

हरे मूंग का चीला: छोटे बच्चे कई बार सब्ज़ी खाने के में किन किन करते है। कई बार वह बहुत सी दालों को भी नहीं खाते। लेकिन उन्हें हर तरह का पोषण मिले इसका ध्यान तो हमें रखना ही होगा। ऐसे समय में बच्चों

Loading

हरे मूंग का चीला:

छोटे बच्चे कई बार सब्ज़ी खाने के में किन किन करते है। कई बार वह बहुत सी दालों को भी नहीं खाते। लेकिन उन्हें हर तरह का पोषण मिले इसका ध्यान तो हमें रखना ही होगा। ऐसे समय में बच्चों को दाल खिलाने का ये एक बहुत अच्छा तरीका है। आप उन्हें इसका चीला बनाकर खिला सकते हैं। 

सामग्री: 1 कप छिलके वाली मूंग, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, दो चम्मच कटा धनिया, 1 हरी मिर्च (ऑप्शनल), 1 चम्मच जीरा, नमक स्वादनुसार, 1 कप दही। 

विधि: मूंग दाल को अच्छे से धोकर रात भर या 5-6 घंटों के लिए भिगो कर रखें। भीग जाने के बाद इसे पानी से अलग कर लें। मूंग दाल, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा को एक साथ बारीक पीस लें। इसमें दही और ज़रूरत के हिसाब से पानी मिलाकर मीडियम कंसिस्टेंसी का बैटर तैयार कर लें। इसमें स्वादनुसार नमक मिलाएं। अब नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, थोड़ा से तेल या घी लगाएं और इस पर थोड़ा सा बैटर डालकर चारों तरफ फैलाएं। दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। केचप या चटनी के साथ सर्व करें। 


चॉकलेट बनाना स्मूदी:

कुछ ऐसी चीज़े होती है जो बच्चे कभी खाने से मन नहीं करते हैं। उसका स्वाद उन्हें हमेशा अपनी तरफ आकर्षित करता हैं। इन्ही में से एक चीज़ है चॉकलेट जिसके लिए बच्चे कभी इनकार नहीं करते हैं। इनकी इसी पसंद का फायदा उठाकर उन्हें दीजिए कुछ ऐसा जो उनके टेस्ट बड्स को भी खुश करेगा और वो कुछ हेल्दी खाएंगे तो आप भी खुश रहेंगी। बच्चों को दूध पिलाने का भी बहुत अच्छा तरीका है। 

सामग्री: 1 केला, 1 कप फुल क्रीम दूध, 2 चम्मच अनस्वीटेन्ड कोको पाउडर, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच कुटा हुआ अखरोट। 

विधि: सभी चीज़ों को एक साथ ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक चलाएं। एक ग्लास में चॉकलेट सॉस डालकर उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा करें और उसके बाद इसी ग्लास में स्मूदी सर्व करें। आप चाहें तो इसे और दिलचस्प बनाने के लिए ऊपर से रंग-बिरंगे स्प्रिंकलर्स, चॉकलेट सिगार या आपके बच्चे की पसंद की किसी भी चीज़ से गार्निश कर सकती हैं।