गर्मियों में पीना न भूलें आम का पन्ना, जानें इसकी रेसिपी

    Loading

    -सीमा कुमारी

    आम का फल गर्मी के मौसम में होता है। यह एक ऐसा फल है। जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। ऐसे में अगर आम से बनी नई-नई चीज़ें खाने को मिल जाएं तो कहना ही क्या!  गर्मियों में आम पन्ना पीना न सिर्फ गर्मियों से बचाता है बल्कि इसे पीने से लू का खतरा भी कम रहता है। आइए जानें इसकी रेसिपी

    सामग्री:

    • कच्चे आम – 5
    • चीनी 150 ग्राम
    • पुदीने की पत्तियां 12-15, बारीक कटी हुई
    • भुना जीरा पाउडर 2 बड़े चम्मच
    • काला नमक 1 बड़ा चम्मच
    • काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
    • स्वादानुसार नमक
    • पानी 4+2 गिलास

    विधि-

    सबसे पहले आम को पानी में उबाल लें आप चाहें तो भगोने में पानी गर्म कर उसमें कम से कम 10 मिनट आम को उबालें या फिर कुकर में भी इसे उबाल सकते हैं। उबलने के बाद इसे ठंडा कर लें और फिर इसके गूदे को चम्मच की मदद से अलग कर लें। अब जार में आम का गूदा, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, नमक सारी चीज़ें एक साथ मिलाकर पीस लें। ऊपर से जीरा पाउडर डालें। ग्लास की साइड में पुदीने की एक छोटी टहनी लगा दें। आम पना सर्व करने के लिए तैयार है।