कुछ इस तरह बनाएं पंजाब की मशहूर डिश सरसों का साग और मक्के की रोटी

Loading

पंजाब दिखने में जितना सुंदर है, उतना ही स्वादिष्ट वहां का भोजन भी है। पंजाब की मशहूर डिश सरसों का साग और मक्के की रोटी देशभर में अब बेहद प्रसिद्ध है। यह जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि….

साग की सामग्री 

  • 750 ग्राम सरसों का साग
  • 250 ग्राम पालक का साग
  • 250 ग्राम बथुए का साग
  • 2 कप पानी
  • एक चुटकी नमक
  • 1 1/2 कप मक्की का आटा
  • 4 हरी मिर्च
  • 25 ग्राम अदरक
  • 6 लहसुन की कली
  • 2 प्याज
  • घी
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 

मक्के की रोटी की सामग्री 

  • 1/2 किलो मक्की का आटा
  • आटा गूंथने के लिए पानी
  • तलने के लिए घी

सरसों का साग बनाने का तरीका- 
सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले तीनों साग को अच्छी तरह साफ़ करके प्रेशर कुकर में डाल दें। फिर इसके साथ ही इसमें नमक और पानी डालकर धीमी आंच पर 1 1/2 घंटे तक पकाएं। उसके बाद साग का पानी निचोड़कर उसका पानी एक तरफ रख दें और साग को कुकर में ही अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें मक्की का आटा डालकर साग में मिला लें। इसके बाद कुकर में साग के पानी के साथ ताज़ा पानी डालकर कर इसे धीमी आंच पर पकाएं। फिर साग में हरी मिर्च और अदरक डालकर साग को गाढ़ा होने तक पकाएं। 

अब बारी है साग का तड़का बनाने की, इसके लिए प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया डालकर भून लें। अब तड़के को साग में डालकर मिक्स कर लें। 

मक्के की रोटी बनाने का तरीका- 
मक्के की रोटी बनाने के लिए मक्की का आटा को अच्छी तरह गूंथ लें। अब तवा गर्म करके उस पर थोड़ा सा घी डालें और चकले पर गोल आकार की रोटी तैयार कर तवे पर डालें। फिर रोटी पर घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें। अब गर्मागर्म मक्के की रोटी को सरसों का साग, गुड़ और सफेद मक्खन के साथ सर्व करें।