ऐसे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी फूले हुए भटूरे, जानें रेसिपी

    Loading

    -सीमा कुमारी

    छोले के साथ भटूरे खाने का मज़ा ही कुछ और है। ऐसे में घर पर छोले बने और भटूरा न हो तो प्लेट अधूरा सा लगता है। छोले-भटूरे खाना सभी पसंद करते हैं। चाहे बच्चे हों या बड़े। कई बार ऐसा होता है कि घर पर भटूरे बनाते समय हम कुछ गलतियां कर देते हैं। जिससे हमारा भटूरा परफेक्ट नहीं बन पाता है। ऐसे में आइए जानें   भटूरे बनाने का सबसे आसान तरीका:

    सामग्री:

    • 2 कप मैदा
    • 1 टेबलस्पून सूजी
    • 2 टेबलस्पून तेल
    • 4 टेबलस्पून दही
    • 1 टीस्पून चीनी
    • 1/4 टीस्पून बेकिंग  पाउडर
    • तेल (तलने के लिए)
    • नमक
    • पानी

    बनाने की विधि:

    मैदा और सूजी को  किसी बर्तन में छान लें। चीनी, नमक, दही, बेकिंग पाउडर और 2 टेबलस्पून तेल डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं।  थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम आंटा गूंद लें।

    आटे को एक गीले कपड़े से या प्लेट से ढकें और 3-4 घंटे के लिए हल्के गर्म जगह पर रखें। 3-4 घंटे  के बाद फिर से उसे गूंद लें और लोई बनाएं।उसमें से लगभग 5-6 इंच डायमीटर की गोल पूरी बेलें।

    एक गहरी फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गरम करें। अब तेल में एक बेला हुआ भटूरा डालें। 5-7 सेकेंड के बाद, उसे धीरे से पौना या चमचे से दबाएं, इससे वह बीच से फूलने लगेगा।

    सुनहरा होने तक भटूरे को मध्यम आंच पर पकाएं। जब भटूरा तल जाए तो इसे निकाल लें। गरमागरम भटूरे छोले के साथ परोसें।

    सुझाव:

    भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा नहीं बेलें।

    इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो। क्योंकि ऐसा होने से भटूरा तेल में डालने पर तुरंत भूरे रंग का हो जाएगा।