मीठा खाने का है मन तो बनाएं टेस्टी संतरा रवा मालपुआ

Loading

खाने के शौकीन लोग अक्सर-अलग अलग तरह के पकवान बनाते रहते हैं। चाहे वह नमकीन हो या मीठा। वहीं मीठे की बात की जाए तो लोगों के दिमाग में बस मिठाई का ही ख्याल आता है। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएँगे संतरा रवा मालपुआ की विधि… 

सामग्री-

  • संतरे का रस- 10 छोटे चम्मच,
  • सूजी- 5 बड़े चम्मच,
  • चीनी- 1/2 कप,
  • मैदा- 5 बड़े बड़े चम्मच,
  • रबड़ी- 3/4 कप,
  • दूध- 1/4 कप,
  • दही- 2 बड़े चम्मच,
  • घी- डीप फ्राई करने के लिए

विधि:-

  • संतरा रवा मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और 2 बड़े चम्मच पानी मिलाकर एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
  • अब इसमें 5 बड़े चम्मच संतरे का रस डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
  • फिर एक बाउल में मैदा, सूजी, संतरे का रस और रबड़ी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें दूध डालकर अच्छे से फेंट लें। उसके बाद इसमें दही डालकर स्मूथ बैटर बना लें। बैटर को ज़्यादा पतला न करें।
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें। फिर जब घी गर्म हो जाए, तब इसमें एक छोटा चम्मच बैटर डालें और थोड़ा सा फैला दें।
  • फिर इसे मीडियम आंच पर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सकें। इसी तरह सारे पुए बना लें। अब पुओं को चाशनी में डिप करके रबड़ी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।