जानिए कच्चे आम का पना बनाने की आसान विधि

    Loading

    नई दिल्ली : बारिश का मौसम हो और आम से बने पदार्थ न खाएं तो क्या खाएं। आम कच्चे हो या पके हुए आम से बनी हर एक डिश हम सभी को बेहद पसंद होती है। कच्चे आम का पना लोगों को काफी पसंद है और ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। व्यस्तता के चलते हमें इतना समय नहीं मिल पता की हम अपने पसंदीदा चीजों को बना के खा सके क्योंकि इसमें ज्यादा वक्त लगता है। लेकिन आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट आम का पना बनाने की आसान सी रेसिपी बता रहे है जिसे आप कम समय में अच्छे तरीके से बना सकेंगे। आइये सबसे पहले जानते है की आम का पना बनाने के लिए हमें कौन सी सामग्री का इस्तेमाल करना है।

    सामग्री :

    1. 1 किलो कच्चा आम

    2. पुदीना की पत्तिया – 100 ग्राम       

     3 एक छोटा चम्मच जीरा

    4. स्वादानुसार हींग

    5. कोकोनट पाउडर ( नारियल का बुरादा )

    6. काला नमक – स्वादानुसार 

    7. चारोली एक छोटा चम्मच 

    विधि :

    सबसे पहले आम को छीलकर छोटे टुकड़ों मे काट लें और बीज अलग कर दें , इसमें सभी सामग्री जीरा , हींग , पुदीने की पत्तियां  मिलाकर मिक्सर में पीस लें।  पुदीने की पत्तियां अच्छी साफ की और धूलि हुई होनी चाहियें। पीसने के बाद सामग्री को अच्छी तरह से छान लें। अब इसमें 2 लीटर पानी मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिला दे। पूरी तरह बन जाने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट की तरह ऊपर से चारोली डालिये। तो ऐसे बनके तैयार है कच्चे आम का पना। खुद भी पीजिए और घरवालों को भी पिलाये ये सेहत के लिए बेहद बढ़िया है।