जानें सेब दालचीनी हलवा बनाने की रेसिपी

Loading

हलवा बहुत से चीज़ों से और अलग अलग तरीकों से बनाया जाता है। ऐसे में कुछ हेल्दी मिल तो बात ही अलग है। इसलिए इस बार हम आपके लिए लाए हैं सेब दालचीनी हलवा की रेसिपी, जिसे बनाना बेहद आसान है। यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि…
 
सामग्री
  • 120 gms सेब
  • 100 ग्राम दालचीनी
  • 50 ग्राम खोया
  • 5 ग्राम दालचीनी पाउडर
  • 3 ग्राम लौंग पाउडर
  • 2 ग्राम इलायची पाउडर
  • 10 ग्राम किशमिश
  • 100 ग्राम घी
विधि-
सेब दालचीनी का हलवा बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और उसमें फिर किशमिश को डालकर भूनें। फिर इसे एक बर्तन में निकलकर अलग रख दें। फिर पैन में सेब, दालचीनी, लौंग और इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। अब इसमें चीनी और खोया डालकर दुबारा धीमी आंच पर पकाएं। उसके बाद एक प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें और इसमें पका हुआ हलवा डालें। लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट हलवा, इसे गर्मागर्म सर्व करें।